Spread the love

०० मस्तुरी ब्लाक कांग्रेस जोन व सेक्टर प्रभारियों कि बैठक बैठक लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की चुनावी मुद्दों पर चर्चा

०० नागेन्द्र राय ने कहा दस साल की मोदी सरकार की विफलताओ को जनता तक है पहुचाना

०० कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर भरेंगे हुंकार

बिलासपुर  : बिलासपुर लोकसभा के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने अपने कार्यरकारिणी के जोन व सेक्टर प्रभारियों कि बैठक आयोजित की एवं सभी मस्तुरी ब्लॉक के वरिष्ठ एवं प्रभारियों को चुनाव को लेकर सुझाव लिए। पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई,और जोन सेक्टर प्रभारियों का सुझाव लेने के साथ हि चुनावी मुद्दों पर चर्चा किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह बडा चुनाव है लोकसभा बिलासपुर में एक अनुभवी युवा नेता देवेंद्र यादव को चुनाव मैदान में मौका दिया गया है, उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के जीत के लिए मेहनत करें, यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए व लोगों को न्याय दिलाने के लिए चुनाव हो रहा है।

लोकसभा चुनाव में देश के मुद्दे महत्वपूर्ण है,दस साल की मोदी सरकार की विफलताएं है उन्हें जनता तक पहुंचाएं,महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था का मुद्दा हो,वादे न निभाने का मुद्दा हो ये हमारे सामने है।लोगों में एक आक्रोश है कि नरेंद्र मोदी को दस साल मिला लेकिन उन्होंने दस साल में कोई काम नहीं किया। पूर्व में हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार की जो योजनाएं थी उन्हें भी वर्तमान की प्रदेश की भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया।केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी अपने वादे पूरा नही किया केवल धर्म और मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि हमारी संगठन मजबूत है हमारे संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अगर कोई भी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे शत प्रतिशत पूरा करता है।इस मामले में विधानसभा मस्तुरी के ब्लॉक मस्तुरी के कार्यकर्ताओं की चर्चा तो पूरे राज्य में होती है।क्योंकि ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गये लक्ष्यों से अधिक काम करता है।आप सभी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय होकर कांग्रेस के युवा उम्मीदवार देवेंद्र यादव के लिए हर बुथ में जाकर हर घर की महिला को महालक्ष्मी नारी योजना के तहत फार्म भरवाएं और कांग्रेस की नारी न्याय की अन्य गारंटी योजना को बताकर कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव को कांग्रेस की पंजा छाप में वोट देकर विजय बनाने को बताएं और जनता के बीच जाकर किसान न्याय गारंटी, युव न्याय गारंटी, भागीदारी न्याय गारंटी, श्रमिक न्याय गारंटी कांग्रेस की न्याय गारंटी के बारे में बता कर जागरूक कर कांग्रेस को वोट कराएं‌।

उन्होंने ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव से पहले 29 तारिख को कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव के प्रचार करने लोकसभा बिलासपुर के बेलतरा पहूंचेगे। तो आप ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ राहुल जी के कार्यक्रम में शामिल होकर देवेंद्र यादव के समर्थन में आवाज बनकर उपस्थित हो।इस महत्वपूर्ण बैठक में जोन सेक्टर के सभी पदाधिकारी अध्यक्षों ने अपने अपने राय दिया और संकल्प लिया की हम सब लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को विजय कराएंगे। बैठक में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस के सभी जोन के जोन व सेक्टर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम : कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादब के 25 अप्रैल के तय कार्यक्रम अनुसार सुबह 9 बजे दर्रीघाट (जैतखाम), 9:30 बजे मस्तुरी जोंधरा चौक, 9 : 45 बजे वेद परसदा बस स्टैंड, 10 बजे टिकारी बस स्टैंड, 10:15 बजे बकरकूदा, 10:30 बजे चकरबढ़ा स्कूल के पास, 10:45 मल्हार पातालेश्वर, 11 बजे मल्हार डिडनेश्वरी, 11: 30 कठहा बस्ती, 11:45 बजे जलसों, 12 बजे भरारी, 12:30 बजे केवटाडीह, 12:45 बजे विद्याडीह, 1 बजे बोहरडीह, 1:30 बजे केवटाडीह (भुतहा), 1:45 बजे सोनसरी, 2 बजे  सोन, 2:30 बजे जोंधरा, 4 बजे चिस्दा, 4:15 बजे चिन्हारी, 5:15 बजे लोहारसी,5 : 30 बजे पचपेड़ी|     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *