Spread the love

रायपुर/बीजापुर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 लाख इनाम वाले 5 नक्सलियों समेत 9 ने हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ये सभी नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के समक्ष 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया इनमें नागेश कुरसम उर्फ बुधराम (3 लाख का इनामी), सोमे उर्फ भीमें कुरसम (3 लाख का इनामी), रातू ओयाम (2 लाख का इनामी), सहदेव उईका (2 लाख का इनामी), गणपत वासम (1 लाख का इनामी), राममूर्ति वासम, कमलू कामा, कुहरामी हड़मो, लक्खू वेट्टी उर्फ लक्खो शामिल है। इनमें से दो नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है। इसमें 2 भरमार और एक 315 पिस्टल सरेंडर हुआ है। आत्मसमर्पण करने पर माओवादियों को शासन ने प्रोत्साहन राशि  के रूप में 10- 10 हजार रूपए नगद दिया। शासन की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर्ड माओवादियों को अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *