Spread the love

०० रतनपुर बाईपास खैर खुंडी के पास मिली थी शोभा एवं अनिता की लाश

०० दोनों महिलाओ की लाश साक्ष्य छुपाने रियल मर्डर स्पॉट से तुरंत किया गया बाईपास में प्लांट

बिलासपुर| क्राइम के इन्वेस्टिगेशन में यह कहावत है की क्राइम सीन खुद एक इन्वेस्टिगेटर को बताती है की घटना के समय क्या हुआ था। अब एक इन्वेस्टिगेटर की समझदारी ही है की वह क्राइम सीन को किस तरह पढ़े। रतनपुर बाईपास खैर खुंडी के पास 06 मार्च 2021 को जो 2 जवान महिलाओं की डेड बॉडी पाई गई थी इस क्राइम सिन की रियल स्टोरी को पढ़ने में टी आई श्री सिंह असफल रहे। इस कारण आज 8 माह पश्चात भी शोभा एवं अनिता की मर्डर मिस्ट्री की रियल स्टोरी नहीं आ पाई। मैंने आज टीआई रतनपुर श्री सिंह को इस आशा से जानकारी लेने के लिए फोन किया की शोभा एवं अनीता के अंधे कत्ल की आंख शायद खुल गई होगी। परंतु टीआई साहब के बातचीत से यह स्पष्ट हो गया की अभी तक केस अंधा ही है किसी की आंख नहीं खुली।

हमारी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन टीम के पास जो जानकारी है उसके अनुसार मृतका शोभा विवाहित है और उनके पति एक निजी फाइनेंस कंपनी चोलामंडलम में कार्यरत है। दूसरी महिला अनीता जो कि बिलासपुर में रहती है उनके लाइफस्टाइल के विषय में कई संदेहास्पद बातें आई है। दोनों महिलाओं के विषय में यह भी जानकारी आई है कि ये दोनों रात को घर से गायब रहती थी। रतनपुर खैर खुंडी बाईपास के पास दोनों के पहुंचने के संबंध में जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार यह दोनों महिलाएं बाईपास के पास नहीं पहुंचे थे दोनों महिलाओं के साथ जो भी अपराधिक कृत्य हुआ वह अन्यत्र हुआ और डेड बॉडी यहां प्लांट किया गया। क्राइम सीन के फॉरेंसिक ओपिनियन के अनुसार दोनों डेड बॉडी को व्हीकल थ्रो अर्थात वाहन से नहीं फेंका गया बल्कि साक्ष्य छुपाने रियल मर्डर स्पॉट से तुरंत बाईपास में प्लांट किया गया। बॉडी में पोस्टमार्टम लिविडिटी नहीं पाई गई अर्थात हत्या के बाद बॉडी लाकर यही प्लांट किया गया। बाईपास में चलने वाले कुछ ट्राला एवं ट्रकों से हमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली उसके अनुसार मामला सेक्सुअल क्राइम की ओर इशारा कर रहा है।