Spread the love

०० भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रही श्रीमती अर्चना पोर्ते,  पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कवंर एवं ध्यान सिंह पोर्ते ने थामा कांग्रेस का दामन

०० पूर्व मंत्री एवं मरवाही उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर सरकारी  तंत्र का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

गौरेला, पेंड्रा ,मरवाही| मरवाही उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दाखिल किया नामांकन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन ने बड़ी धूमधाम एवं बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक ,पूर्व मंत्री नारायण चंदेल  ,सांसद अरुण साव ,विधायक  रजनीश जी जैसे  बड़े नेताओं के साथ नामांकन दाखिल कराने की तैयारी की थी जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुमति नहीं दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी से तीन लोगों की  अनुमति मिलने के कारण नामांकन दाखिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव सायं के साथ प्रत्यासी डॉक्टर गंभीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया वही  भाजपा संगठन के द्वारा सभा का आयोजन किया गया था। सभा  को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने कांग्रेश की भूपेश बघेल की सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए इस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया|

भाजपा पूर्व प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का दामन :- भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रही श्रीमती अर्चना पोर्ते  पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कवंर एवं ध्यान सिंह पोर्ते ने प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष कांग्रेश प्रवेश किया जिससे भाजपा शीर्ष नेतृत्व सकते में है आज ही इन नेताओं ने अपने बड़े नेताओं से मुलाकात की थी और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेश प्रवेश कर लिया लगातार भाजपा एवं जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेश प्रवेश कर रहे हैं|

भाजपा ने रखी प्रेस वार्ता :- प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री एवं मरवाही उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर सरकारी  तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए केंद्र की विभिन्न योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया|