Spread the love

०० कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने संभाला मोर्चा  

बिलासपुर| कांग्रेस के बिलासपुर प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय नगर के हेमू नगर,रेलवे क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क कर आमजनता से समर्थन मांग रहे है, आमजनता भी शैलेश पाण्डेय का समर्थन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे है| कांग्रेस प्रत्याशी के साथ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेसीयो का पूरा अमला प्रचार में जूता हुआ जिसका अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है|   

 

कांग्रेस के बिलासपुर प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय आज महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेसीयो के साथ बिलासपुर के हेमू नगर,रेलवे क्षेत्र में जनसंपर्क किया इस दौरान आमजनों ने शैलेश पाण्डेय का समर्थन करते हुए उनका स्वागत किया| जनसंपर्क के दौरान शैलेश पाण्डेय ने आमजनता की समस्याओ को ध्यान से सुनकर उनका निराकरण करने का आश्वासन भी दिया साथ ही जनता से कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद्द रहे|  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *