Spread the love

सीपत| 1 दिसम्बर से प्रदेशभर में धान खरीदी त्यौहार मनाया जा रहा है इस अवसर पर नवीन धान खरीदी उपकेंद्र खम्हरिया का शुभारम्भ कार्यक्रम रखा गया है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बैजनाथ चंद्राकर जी (अध्यक्ष अपेक्स बैंक छ.ग.कैबिनेट मंत्री), अध्यक्षता राजेंद्र धीवर मछुवा कल्याण बोर्ड छ.ग.शासन, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल छ.ग.शासन, प्रमोद नायक अध्यक्ष जि.सह.के.बैंक बिलासपुर, अर्जुन तिवारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, विजय केशरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी शामिल होंगे|

नवीन धान खरीदी उपकेंद्र खम्हरिया शुभारम्भ कार्यक्रम 1 दिसम्बर 2021 को ग्राम खम्हरिया में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में सावित्री नारायण राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, राहुल सोनवानी सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, नितेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, दुबे सिंह कश्यप अध्यक्ष जिला सहकारिता प्रकोष्ठ बिलासपुर, प्रमोद जायसवाल जी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शामिल होंगे| अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत & उपाध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड राजेंद्र धीवर ने आह्वान करते हुए नवीन धान खरीदी उपकेंद्र खम्हरिया का शुभारम्भ कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के कार्यकर्ता, नेतागण, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, जिला पन्चायत सदस्य, जनपद सदस्य, सभी ब्लाक प्रमुख, महिला, सेवादल युवा कान्ग्रेस, एनएसयूआई, सभी मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ, सहित अनुसांगिक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कांग्रेसजन सादर आमंत्रित है|