Spread the love

०० जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, संगठन प्रभारी चुन्नीलाल साहू रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

०० ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेन्द्र रॉय एवं सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर भी रहेंगे मौजूद

बिलासपुर| मस्तूरी विधानसभा स्तरीय बूथ मैनेजमेंट की बैठक दिनांक 26 सितंबर दिन रविवार को आहूत किया गया था अपरिहार्य कारणों से यह बैठक दिनांक 27 सितंबर दिन सोमवार को आहूत किया गया है जिसमें मुख्य रुप से चुन्नीलाल साहू संगठन प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केशरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तुरी, नागेंद्र राय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी, राजेन्द्र धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत जिनके मार्गदर्शन में बूथ कमेटियों को संपूर्ण जानकारी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ कमेटी के गठन के संबंध में चर्चा किया जाएगा विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को उक्त अवसर पर बूथ प्रबंधन की जानकारी दिया जाएगा, तथा बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे जिससे विधानसभा चुनाव मे संगठन को मजबूती का पूरा फायदा मिल सकेगा।

बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत एवं मस्तूरी ने आगामी 27 सितंबर 2021, दिन सोमवार समय3:00 बजे पटेल भवन जयरामनगर में सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों ,युवा कांग्रेस, एनएसयुआई , मजदूर प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, व ब्लॉक के सभी विंग्स के कार्यकर्तागण अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया हैं|