Spread the love

०० श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ है भागवत भूषण पंडित कृष्ण गोपाल शास्त्री जी (चित्रकूट वाले)

बिलासपुर| श्री श्री 108 महंत शंकरपुरी महाराज जी के सानिध्य में अर्धनारीश्वर धाम जिला जांजगीर चांपा में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमे क्षेत्रवासी सहित प्रदेशभर के श्रद्धालु, भक्त जनों को इस आयोजन में शामिल होने व श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर धर्मलाभ लेने का आमंत्रण दिया गया है|

श्री श्री 108 महंत शंकरपुरी महाराज ने आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि आगामी 5 मार्च से 10 मार्च तक अर्धनारीश्वर धाम जिला जांजगीर चांपा में श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है| श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पीठ भागवत भूषण पंडित कृष्ण गोपाल शास्त्री जी (चित्रकूट वाले) है जिनके द्वारा कथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक सुनाया जाएगा| आयोजन का विवरण देते हुए महंत शंकरपुरी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा एवं भागवत कथा बैठकी 5 मार्च 2021, आहुति आरम्भ 7 मार्च 2021, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 8 मार्च 2021, रुख्मणि विवाह 10 मार्च 2021, पूर्णाहुति, सुदामा चरित्र एवं भंडारा, सहस्त्र धारा 11 मार्च 2021 को आयोजित किया गया है| संरक्षक अनंत बलवंत श्री हनुमान जी महाराज, आयोजक श्री श्री 108 महंत शंकरपुरी महाराज व ग्रामवासीयो ने श्रीविष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेशभर के भक्तजनों एवं श्रद्धालुओ से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है|